सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती का हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यमन के हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है। 10 अक्टूबर को हुए इस हमले में आठ देशों के 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 लोग घायल हैं।

सऊदी अरब : सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यमन के हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है। 10 अक्टूबर को हुए इस हमले में आठ देशों के 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 लोग घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में सऊदी अरब (4), बांग्लादेश (2) और अमेरिका, फिलिस्तीन, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं। 

बीते एक हफ्ते में रियाद एयरपोर्ट पर तीसरी बार हमला हुआ

आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते में रियाद एयरपोर्ट पर तीसरी बार हमला हुआ। सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने 11 अक्टूबर को जारी बयान में हमले में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की। रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

टर्मिनल 3 और 4 को बनाया गया निशाना

जीएसीए के मुताबिक, रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद वहां का कामकाज रोक दिया गया। अधिकारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। इस बीच, एयरपोर्ट के अंदर के बताए जा रहे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें फर्श पर मलबा और धूल दिखाई दे रही है। एक शख्स को भी एयरपोर्ट के अंदर से गुजरते हुए देखा जा सकता है।