तिब्बत इन दिनों कुदरत की मार को झेल रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले ही विनाशकारी बाढ़ को झेलने वाली तिब्बत में प्रकृति की फिर मार पडी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तिब्बत में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप आने के बाद से दहशत फैल गयी। भूकंप आने के बाद अभी तक हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तिब्बत में गुरुवार को शिजैंग में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्टस के अनुसार भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था। कई मीडिया रिपोर्टस ने जर्मन रिसर्च फॉर सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के हवाले से यह जानकारी दी है कि भूकंप के झटके दस किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किए गए। अहम यह कि तिब्बत में भूकंप आने की घटना तब हुई है, जब यहां आये विनाशकारी भूकंप ने तबाही मचा दी थी। इसमें बडी संख्या में लोग हताहत हुए थे। कुछ अन्य रिपोर्टस के अनुसार भूकंप के आने के बाद फिलहाल संपत्ति की हानि की खबर नहीं है।
ज्ञात हो कि चंद रोज पहले ही तिब्बत में जल प्रलय आया था। इस घटना में तिब्बत नेपाल सीमा के बाद ग्लेशियर टूटने के बाद भयानक बाढ आयी थी। जिसके कारण घाटी में बडे पैमाने पर तबाही मची थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्टस की माने तो इस बाढ में अब तक कम से कम 1,252 लोगों की मरने की खबर है, जबकि चार हजार से ज्यादा लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस बाढ के कारण नेपाल में भी व्यापक पैमाने पर जान माल की हानि हुई थी।