टीपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू का एनकाउंटर, यूपी एटीएस ने मार गिराया

झारखंड के नक्सली मामले से जुडी बडी खबर है। यूपी एटीएस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

वाराणसी: झारखंड के नक्सली मामले से जुडी बडी खबर है। यूपी एटीएस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के वाराणसी स्थित रामनगर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता मिली। 

बताया जा रहा है कि टेंगरा मोड़ स्थित लंका मैदान में हुई मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह मारा गया। गोपाल सिंह के ऊपर तीस लाख रूपये का इनाम था। एनआइए ने टेरर फंडिग मामले में आठ साल पहले बृजेश गंझू को वांटेड घोषित किया था।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि ढेर हुआ नक्सली रामनगर होते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू किया। इस दौरान नक्सली एक बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखायी दिया। जब एटीएस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे फायर कर दिया। जो एटीएस के डिप्टी एसपी और कांस्टेबल के बुलेटपुफ्र जैकेट पर लगी।

इसके बाद एटीएस ने कार्रवाई की। गोली बृजेश को लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। बृजेश झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का निवासी था। झारखंड सरकार ने उसके ऊपर 25 लाख रूपये और एनआइए ने पांच लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।