वाराणसी : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। कल यानी 31 अक्टूबर को पूर्व सीएम व पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेने के बाद वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। आज यानी एक नवंबर को निशांत कुमार वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेशवासियों की शांति, उन्नति एवं सद्भाव की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी का आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त किया। इस मौके पर मंत्री मोहम्मद जमा खान एवं विधायक राहुल कुमार सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
कल निशांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उतरे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया
आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कल रात्रि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उतरते ही उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ऊर्जावान साथियों ने जिस आत्मीयता और सहृदयता से मेरा स्वागत किया, उससे उनका मन अभिभूत हो गया। उन्होंने कहा कि आप सभी की यही ऊर्जा हमारे संगठन की ताकत है। हृदय से आभार एवं धन्यवाद। बता दें कि जदयू पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी को लेकर वह बार-बार यूपी का दौरा कर रहे हैं। आज वह एक जनसभा को संबोधित भी करने वाले हैं। साथ ही जदयू कोटे के मंत्री व वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार भी वाराणसी में पहले से ही पहुंचे हुए हैं।