आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश, 22 को पहुंचेंगे रामपुर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष व लोकसभा सांसद अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी हुआ है।

रामपुर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष व लोकसभा सांसद अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि जब भी सपा चीफ को समय मिलेगा वो रामपुर आकर आजम खान से मुलाकात कर सकते हैं।

इस तरह रहेगा अखिलेश यादव का कार्यक्रम

अखिलेश यादव 12:20 पर जौहर यूनिवर्सिटी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से रामपुर जेल जाएंगे। सपा प्रमुख 12:45 पर आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे। आजम खान से मुलाकात के बाद वे उनके आवास पर पहुंचकर परिवार से भी मुलाकात करेंगे। हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने आजम के जेल में रहने को लेकर अखिलेश पर जमकर निशाना साधा था। ऐसे में ओवैसी की जनसभा के बाद ही अखिलेश का रामपुर कार्यक्रम लगा है। अखिलेश यादव रामपुर में डेढ़ से दो घंटे रहेंगे उसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

यूपी चुनाव से पहले अहम है ये मुलाकात

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बीच अखिलेश यादव का रामपुर आकर आजम खान से जेल में मुलाकात करना अहम माना जा रहा है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। आजम खान लंबे समय से रामपुर जेल में बंद हैं।

उत्तर प्रदेश में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं

अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने आने के कार्यक्रम को आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं जिस से अखिलेश यादव की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में पार्टी के सीनियर मुस्लिम नेता आजम खान की उन्हें जरूरत महसूस हो रही है। सोमवार की सुबह सपा नेता यूसुफ मलिक ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की थी जिसके बाद शाम को अखिलेश के 22 अक्टूबर को रामपुर आने का कार्यक्रम जारी हुआ है।