यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुडे संदिग्ध को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर है। यहां यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध का नाम मोहम्मद जफर है। आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी है और वह मदरसे में रहकर पढाई करता था।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर है। यहां यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध का नाम मोहम्मद जफर है। आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी है और वह मदरसे में रहकर पढाई करता था। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है।

मिली खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अहम शहरों में शुमार होने वाले मेरठ से यूपी एटीएस ने 24 वर्षीय संदिग्ध मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। जफर के ऊपर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद से जुड़ने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का निवासी है और मेरठ में मदरसे में रहकर पढाई करता था।

आरोप है कि जफर मदरसों के नाम पर चंदा इकट्ठा करता था और उस राशि को पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर्स को भेजता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने पाकिस्तान पैसा भेजने के लिए क्रिप्टोकरेंसी और पाकिस्तानी बैंक खातों का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे जैश के आतंकवादियों और हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था।

जांच के क्रम में आरोपी के मोबाइल फोन से कई पाकिस्तानी जिहादी व्हाट्सएप ग्रुप और आतंकी मसूद अजहर की भड़काऊ सामग्रियां बरामद हुई हैं। एटीएस ने आरोपी के खिलाफ यूएपीए और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपी से पूछताछ जारी है।