उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमें से अहम खबर है। यहां अपने प्रशिक्षण को पूरा करने वाले 18 आइएएस अधिकारियों की पहली तैनाती की गयी है। इन ऑफिसरों को प्रदेश के अलग अलग जिलों में तैनात किया गया है।
मिली खबर के अनुसार राज्य सरकार ने 2024 बैच के आइएएस अधिकारियों को पहली तैनाती किया है। इनमें 18 आइएएस अधिकारी शामिल हैं। ये सभी अभी सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी ट्रेनिंग को पूरा किये हैं। अब इन सभी को विभिन्न जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर नयी जिम्मदारी दी गयी है। इनमें इनमें आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर, नौशीन को बस्ती, शौर्य अरोड़ा को बदायूं और कुनाल रस्तोगी को गोरखपुर भेजा गया है।
इसी प्रकार अयान जैन को आजमगढ़, शिवम कुमार को महराजगंज, अनिमेष वर्मा को देवरिया, अंशुल हिंदल को सुलतानपुर, शुभांशु कटियार को जौनपुर और विनोद कुमार मीना को औरैया में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
जबकि अर्पित कुमार को प्रयागराज, रिदम आनंद को कानपुर देहात, रमेश चंद्र वर्मा को बलिया, जी. अक्षय दीपक को कुशीनगर, तेजस के. को मैनपुरी, मनीषा धार्वे को झांसी, आयुष अग्रवाल को रायबरेली और अपराजिता आर्यन को लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।