अकबरपुर और जहूराबाद, दोनों जगह से चुनाव लड़ेंगे ओपी राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर आगामी विधानसभा चुनाव में दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे।

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर आगामी विधानसभा चुनाव में दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। एक मीडिया हाउस के आयोजन में हिस्सा लेते हुए ओम प्रकाश राजभर ने पहले अकबरपुर से चुनावी मैदान में उतरने की बात कही थी लेकिन अब यह खबर आ रही है कि राजभर अकबरपुर के साथ ही जहूराबाद से भी चुनावी दावेदारी को पेश कर सकते हैं। ज्ञात हो कि राजभर वर्तमान में जहूराबाद से ही विधायक हैं।

दरअसल यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपने अपने राजनीतिक गुणा गणित में जुट गये हैं। राज्य में चुनावी सरगर्मी भी बढने लगी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में एनडीए की अहम सहयोगी दल है। ज्ञात हो कि ओमप्रकाश राजभर पिछले दो विधानसभा चुनाव में जहूराबाद सीट से जीत दर्ज करते रहे हैं। हालांकि 2012 के चुनाव में उन्हें इसी सीट पर हार का सामना करना पडा था। हाल ही में ओमप्रकाश राजभर ने अपने दोनों बेटों अरविंद राजभर और अरुण राजभर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर चर्चा हुई थी। 

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार नेताओं में होती है। राजभर अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं। पूर्व में राजभर सपा के साथ भी रहकर चुनाव लड चुके हैं। अभी वह एनडीए के साथ हैं। एक साथ दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लडने की बात कह कर राजभर ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दिया है।