ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा तंज, 27 नहीं अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

अपनी बेबाक बोलने की कला और अलहदा शैली के लिए जाने जानेवाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो सह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर ओमप्रकाश राजभर ने पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार तंज कसा है।

अपनी बेबाक बोलने की कला और अलहदा शैली के लिए जाने जानेवाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो सह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर ओमप्रकाश राजभर ने पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार तंज कसा है। राजभर ने लिखा है कि अगली पैदाइश में भी सपा की सरकार नहीं बनने वाली है।

अपने आधिकारिक फेसबुक पोज पर एक लेख के जरिये राजभर ने सीधे अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ओपी राजभर ने लिखा है, ए Akhilesh Yadav जी, सत्ताइस नाहीं, तोहरे अगली पैदाइश में भी सपा सरकार न बनी, चाहे त लिख के रख ल। तू यूपी के कउनो थाना में चल जा, अइसन एक्को थाना ना होई जहां 'पीट देगा अहिर' अउर 'पीट देगा अशफाक' क मामला दर्ज न होए। तोहारे 2,160 'कंसवादी अहिर' अउर 1,983 'अशफाक/अब्दुल/अकरम' क ई काला कारनामा ह। 

आउर ई @uppolice क 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल तक क एफआईआर क डाटा ह। मई, जून, जुलाई, अगस्त क कांड जल्दिये आवै वाला ह। अउर हम्मै पता चलल कि पीडीए क सही फुलफार्म बतावे लगली त तू दिल्ली में अपने चेला के भेज देहला हमरे खिलाफ मुकदमा लिखवावे बदे...। देस में अट्ठारह हजार थाना हउवन, लिखवा द देसभर में मुकदमा! ए हू से मन न भरे, त चल जा अस्ट्रेलिया चाहें लंदन...लिखवा द रिपोर्ट। लंदन पेरिस में त तोहर रोज क आवल-जाल लगल रहेला।

सुन ल... ट्विटर-एसी-पीसी में पीडीए क गाना गावै से काम न चली। बाहर निकल के देखा, तब पता लगी कि तू लोग मिलके गैर-यादव पिछड़ा आउर दलित भाइयन पर कइसन-कइसन जुलम करत हउवा। सत्ताइस में सूपड़ा साफ, अट्ठाइस ले सपा हमेशा बदे समाप्त। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव राजभर।

दरअसल यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश का राजनीतिक माहौल अभी से ही गर्म हो गया है। हालांकि राजभर पूर्व में अखिलेश यादव के सहयोगी भी रह चुके हैं लेकिन बदले राजनीतिक माहौल में राजभर के तेवर काफी तीखे हैं और फिलहाल राजभर के इस तेवर की हर तरफ चर्चा हो रही है।