माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। भाई से मिलने जेल जा रहा था अमान अहमद, इसी दौरान यह घटना हुई है। यह घटना झांसी एक्सप्रेस वे पर हुई है। आबान अहमद (21) झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। झांसी से वापस प्रयागराज लौटते समय उसकी कार डिवाइडर से जा टकराई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने करते हुए बताया कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है। साथ में उसके एक दोस्त सोनू की भी जान चली गई। तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
माफिया रहे अतीक अहमद का दूसरा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है। उसका छोटा बेटा आबान उससे मिलकर प्रयागराज वापस लौट रहा था। तभी डिवाइडर से गाड़ी टकराने की वजह से यह हादसा हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कर सभी कार सवारों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछ भेजा गया। यहां दो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल ने जो बताया उससे पुलिस के होश उड़ गए।
बता दें कि अतीक अहमद के पांच बेटे है। सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, अली अहमद झांसी जेल में बंद है, तीसरा बेटा असद अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है।चौथा अहजम बाहर है। पांचवें नंबर के बेटे अबान की आज हादसे में मौत हो गई। अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर 13 अप्रैल 2023 को झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित परीछा नहर के पास हुआ था। यह कार्रवाई एसटीएफ ने की थी। इसके बाद दूसरे बेटे अली अहमद को झांसी जिला जेल में रखा गया। अब उसी अली से मिलने आते समय सबसे छोटे बेटे अबान हादसे का शिकार हो गया।