15 आइपीएस का तबादला, तरुण गाबा को मिली अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बडा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 15 सीनियर आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तरूण गाबा को बडी जिम्मेदारी मिली है।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बडा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 15 सीनियर आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तरूण गाबा को बडी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें लखनउ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। सरकार द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

नोटिफिकेशन के अनुसार तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि अशोक मुथा को डीजी फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जोन और रेंज में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल के अनुसार पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर अब पुलिस महानिदेशक अभिसूचना होंगे। इनके पास पुलिस महानिदेशक सिक्योरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वही अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक रामकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा अब अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन होंगे। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रहे पीयूष मोर्डिया अब प्रयागराज के कमिश्नर होंगे। वही अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना, भगवान एस श्रीवास्तव अब अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं होंगे। 

यूपी पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक डॉ संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक का अधिक प्रभार भी दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड, धर्मवीर अब पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज होंगे। जबकि सचिव, होम मोहित गुप्ता अब पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन होंगे। डॉ भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक विशेष जांच, लखनऊ बनाया गया है। जबकि प्रयागराज के कमिश्नर जोगेंद्र कुमार अब पुलिस महानिरीक्षक पीटीएस, मुरादाबाद होंगे। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पुलिस महानिरीक्षक आनंद सुरेश राव कुलकर्णी अब सेक्रेटरी, होम होंगे। जबकि संबंध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में एसपी अनूप कुमार सिंह को अब आईओडब्ल्यू में एसपी बनाया गया है। जबकि पुलिस संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में एसपी आनंद कुमार अब लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में एसपी होंगे।