दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। साउथ जोन के खिलाफ ईशान किशन भले ही तिहरा शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनकी पारी के दम पर ईस्ट जोन ने पहली पारी में विशाल स्कोर बनाया। कप्तान ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 30 चौकों और सात छक्के की मदद से 270 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन की इस दमदार पारी पर उनकी गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया ने भी खूब प्यार बरसाया।
दरअसल दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कप्तान ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 30 चौकों और सात छक्के की मदद से 270 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों के सहारे 101 रन की पारी खेली। इन शानदार पारी के बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईस्ट जोन की पहली पारी समाप्त होने के साथ ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी गई।
ईशान किशन की दमदार पारी देख उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया ने भी खूब प्यार बरसाया। दोहरा शतक जड़ने के तुरंत बाद अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर ईशान को लेकर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि चेन्नई की इस गर्मी में 250 का स्कोर बनाना आसान नहीं होता।
अदिति हुंडिया ने आगे लिखा-आमतौर पर किसी पारी की महानता उसके रनों से तय होती है, लेकिन इस पारी की असली महानता रनों से अधिक तुम्हारी हिम्मत, हार न मानने की जिद और संघर्ष करने की क्षमता में छिपी है. मुझे तुम पर बहुत गर्व है ईशु....अदिति ने इससे पहले रविवार को भी ईशान किशन के शतक बनते ही एक और पोस्ट शेयर किया था।
बता दें कि ईशान किशन 250 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए थे। उन्होंने 301 गेंदों में 27 चौके और सात छक्के लगाए थे। इसके बाद मोहम्मद शमी (28) ने कुरैशी (40) के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 650 के पार पहुंचाया। टीम को 680 के स्कोर पर सातवां झटका लगा, जिसके बाद कप्तान ईशान एक बार फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे। 270 रन की तूफानी पारी के साथ ईशान अब दलीप ट्रॉफी फाइनल में यह कारनामा करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।