बेंगलुरु : वेस्टइंडीज के पुरुष क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आयी हुई है। जिसमें वह तीन एकदिवसीय और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही थी। वनडे सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद टी20 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही। कल यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 का आखिरी मैच था लेकिन इंद्र देवता को कल का खेल मंजूर नहीं था। भारी बारिश के बीच रात 9.15 बजे खेल शुरू हुआ। मैच 20 ओवर की जगह नौ ओवर का रखा गया।
वेस्टइंडीज की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके ओपनर अभिषेक शर्मा (6) बहुत जल्दी ही आउट हो गए। उसके बाद विकेटकीपर संजू सैमसन (16 रन, सात गेंद, दो चौके, एक छक्का) और दूसरे विकेटकीपर ईशान किशन (30 रन, 10 गेंद, तीन चौके, दो छक्का) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (22 रन, 14 गेंद, दो चौके) और नमन धीर (नाबाद 24 रन, छह गेंद, एक चौके, तीन छक्का) ने कुछ उपयोगी पारी खेली और टीम 7.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए लेकिन फिर बीच में इंद्र देवता ऐसे बरसने लगे की मैच पूरी तरह से बर्बाद ही कर दिया और कल का मैच बेनतीजा रहा।
5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहा
वहीं पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहा। पूरे पांच मैचों में शानदार प्रर्दशन करने वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज व कप्तान शाई होप को 'मैन ऑफ द सीरीज' से नवाजा गया। उन्होंने वनडे (278 रन) और टी20 (261 रन) मिलाकर पूरी सीरीज में चार शानदार शतक लगाया और कुल 539 उपयोगी रन बनाए।
भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर लिखा नया इतिहास
भारत और वेस्टइंडीज की सीरीज के पांच मैचों में 105 छक्के लगे। इससे पहले इंग्लैंड-वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज और भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में 100 से अधिक छक्के लग चुके हैं। एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत-वेस्टइंडीज चौथे स्थान पर हैं। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के नाम है, जिसने 2023-24 की सीरीज में कुल मिलाकर 120 छक्के लगा दिए थे। इसी साल भारत और न्यूजीलैंड की सीरीज में भी बल्लेबाजों ने खूब गदर मचाया, जहां कुल मिलाकर 116 सिक्स लगे थे।
1. 120 छक्के - इंग्लैंड और वेस्टइंडीज
2. 117 छक्के - ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज
3. 116 छक्के - भारत और न्यूजीलैंड
4. 105 छक्के - भारत और वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने लगाए 57, भारत के 48 सिक्स
वेस्टइंडीज ने 5वें टी20 में बैटिंग तक नहीं की, इसके बावजूद उसने सीरीज में अधिक छक्के लगाए। कैरेबियाई बल्लेबाजों ने कुल 57 बार गेंद को बाउंड्री रेखा के पार भेजा। भारतीय बल्लेबाज 48 बार ऐसा कर पाए। रांची में जब वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य भेदा, तब उसने 20 छक्के लगा दिए थे। सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड सबसे ऊपर रहे। होप ने 20 और रदरफोर्ड ने 15 सिक्स लगाए। 35 सिक्स तो इन्हीं दोनों ने मिलकर लगा दिए। वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन रहे, इन तीनों ने सीरीज में नौ-नौ सिक्स लगाए थे।