INDvsWI : अबकी बार 4 सौ भी नहीं बचा पायी वेस्टइंडीज, कप्तानी पारी हो तो ऐसी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर आई है। जहां पर तीन एकदिवसीय और पांच टी20 की सीरीज खेलनी है। दो वनडे की सीरीज हो चुकी है।

गुवाहाटी : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर आई है। जहां पर तीन एकदिवसीय और पांच टी20 की सीरीज खेलनी है। दो वनडे की सीरीज हो चुकी है। कल यानी 30 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में डे नाइट मैच खेला गया। भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 

इंडीज ने 50 ओवर में बनाए 405 रन 

वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे में अपना अभी तक का उच्चतम स्कोर करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 405 रन बना डाले। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर अभी तक का सभी बड़ा रन चेस करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने शानदार और जानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद पारी खेलकर टीम को जबरदस्त जीत दिलायी। 

वेस्टइंडीज की तरफ से 3 शानदार शतक लगे

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 37 स्कोर के ऊपर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद जॉन कैंपबेल (101 रन, 68 गेंद, नौ चौके, पांच छक्के), आमिर जंगू (114 रन, 77 गेंद, 13 चौके, तीन छक्के) और कप्तान और विकेटकीपर शाई होप (104 रन, 94 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के)की शानदार शतकों की बदौलत टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा (45/1), गुरनूर बरार (96/2), रविंद्र जडेजा (75/2) और कुलदीप यादव (65/2) ने विकेट लिए। 

कप्तान और पूर्व कप्तान ने खेली शानदार पारी

वहीं भारत ने विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 223 रन, 133 गेंद, 26 चौके, आठ छक्के) और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (101 रन, 75 गेंद, 10 चौके, छह छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 255 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर दी जो कि जीत में अहम साबित हुई। उसके बाद विराट कोहली (29) और ऋतुराज गायकवाड (नाबाद 31) ने साथ देते हुए टीम को अभी तक का सबड़े बड़ी जीत दिलाते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलायी। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद रहते हुए शानदार दोहरा शतक जमाया। भारत की बात करें तो किसी भी कप्तान के रूप में अभी तक का सबसे सफल रन चेस और वनडे में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर भी है। रोहत के वनडे में तीन शतक के बाद गिल के भी दो दोहरे शतक हो गए हैं। सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ में तीन अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे ODI में बने ये बड़े रिकॉर्ड

14वीं लगातार सीरीज जीत

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14वीं वनडे सीरीज जीत ली। 

दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज 

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रन का लक्ष्य सिर्फ 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल किया। यह वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। 

सबसे तेज डबल सेंचुरी 

शुभमन गिल ने सिर्फ 117 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 126 गेंदों में 200 रन बनाए थे।

गिल की पारी तीसरे नंबर पर

शुभमन गिल ने नाबाद 233 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 133 गेंदों की पारी में 26 चौके और आठ छक्के लगाए। यह वनडे क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। 

रोहित का 35वां शतक 

रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट में उनका 35वां शतक है। सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। 

12 हजार ODI रन पूरे

रोहित शर्मा ने इस मैच में वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। 

वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा ODI स्कोर 

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 405/7 रन बनाए। यह उसका वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उसका सबसे बड़ा स्कोर 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रन था। 

मैच में 811 रन बने

दोनों टीमों की पारियों को मिलाकर मैच में कुल 811 रन बने। यह वनडे इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है। 

सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच

वनडे में सबसे ज्यादा मैच एग्रीगेट का रिकॉर्ड 2006 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मैच के नाम है. उस मुकाबले में कुल 872 रन बने थे। दूसरे नंबर पर 2009 का भारत-श्रीलंका राजकोट वनडे है, जिसमें 825 रन बने थे। 

एक मैच में 5 शतक, पहली बार ऐसा

वेस्टइंडीज की ओर से जॉन  कैम्पबेल, शाई होप और अमीर जंगू ने शतक लगाए। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सेंचुरी जड़ी। इस तरह पुरुषों के वनडे में पहली बार एक ही मैच में पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इससे पहले पुरुषों के तीन वनडे और एक महिला वनडे में चार-चार शतक का रिकॉर्ड था। वेस्टइंडीज के तीन शतक भी खास रहे। किसी वनडे में एक टीम के तीन बल्लेबाजों के शतक लगाने का यह 11वां मौका था, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब तीन शतक लगाने वाली टीम मैच हार गई।