ऑकलैंड : टी20 सीरीज खत्म होने के बाद आज यानी चार नवंबर से पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज की आगाज हो चुकी है। भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी। ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे सीरीज खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों के आगे कीवी टीम पूरी 50 ओवर भी नहीं खेल पायी 40.2 ओवर में 185 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने यह मैच 22.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंशुल कंबोज को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया।
भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर कहर टूट बरस पड़े
आपको बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर कहर टूट बरस पड़े। न्यूजीलैंड के केवल चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। टिम सीफर्ट, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और फास्ट बॉलर ब्लेयर टिकनर के कुछ उपयोगी पारी की बदौलत टीम 40.2 ओवर ही खेल सकी। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह (70/4), अंशुल कंबोज (22/2) और गुरनूर बराड़ (44/3) विकेट हासिल किए।
भारत ने पांचवां वनडे 5 विकेट से जीता
वहीं छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले हुए जीरों रन पर आउट हो गए। लेकिन बीच में बारिश आ गई जिसके वजह से खेल को 50 की जगह 32 ओवर कर दिया और भारत को डकवर्थ लुईस के आधार पर 143 रन का टारगेट दिया गया। वहीं कप्तान शुभनन गिल (37 रन, 56 गेंद, पांच चौके) और रन मशीन विराट कोहली (74 रन, 51 गेंद, 13 चौके, एक छक्के) ने शानदार पारी खेली। भारत यह मैच 22.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर बना लिए। साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है।