Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास

एशियन पैरा गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है। भारतीय खिलाड़ियों के मैच ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही शुरू हो गए थे। आज 19 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर पैरा एशियन गेम्स का पहला दिन है।

खेल डेस्क : एशियन पैरा गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है। भारतीय खिलाड़ियों के मैच ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही शुरू हो गए थे। आज 19 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर पैरा एशियन गेम्स का पहला दिन है। भारत के खिलाड़ी बैडमिंटन से लेकर एथलेटिक्स और तीरंदाजी सहित कई खेलों में एक्शन में दिखेंगे। पहले दिन शीतल देवी तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन राउंड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी क्वालीफिकेशन इवेंट में 720 में से 704 का स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। शूटिंग में मोना अग्रवाल से लेकर लॉन्ग जम्प में निषाद कुमार चुनौती पेश करेंगे। मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत को कोई पदक नहीं मिला है।

भारत को पहला गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। भारत को इस इवेंट में डबल जीत मिली है। भारत की ही अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। मोना अग्रवाल का स्कोर 250 रहा, अवनी ने 249.6 का स्कोर करके सिल्वर मेडल पक्का किया। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल राउंड में अवनी लेखरा टॉप पर चल रही हैं। अवनी का स्कोर 146.8 है। मोना अग्रवाल अभी 5वें पायदान पर हैं। उनका स्कोर 144.7 है।

शीतल देवी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वहीं तीरंदाजी में शीतल देवी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने महिला कंपाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन राउंड में 720 में से 704 का स्कोर करके वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। जम्मू कश्मीर से आने वाली 19 वर्षीय शीतल ने 72 बार निशाना साधा, जिनमें से 57 बार उन्होंने परफेक्ट-10 स्कोर किया।