खेल डेस्क : एशियन पैरा गेम्स 2026 में आज यानी 21 अक्टूबर को तीसरा दिन है। आज भारत के खिलाड़ी 10 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। तीरंदाजी से लेकर एथलेटिक्स में आज मेडल की बरसात की उम्मीद होगी। अबतक भारत की झोली में 12 गोल्ड सहित 47 मेडल आ चुके हैं। अबतक भारत ने सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में जीते हैं। तीसरे दिन तीरंदाजी में शीतल देवी और पायल नाग को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं सिमरन एथलेटिक्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह बना चुकी हैं। मेंस शॉट पुट में आयुष वर्मा भी एक्शन में होंगे। आज विशेष रूप से एथलेटिक्स में भारत खूब सारे मेडल ला सकता है।
गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज, तीनों भारत ने जीते
मेंस शॉट पुट एफ46 इवेंट में गजब हो गया। गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज, इवेंट के तीनों मेडल भारत ने जीत लिए हैं। सचिन खिलारी ने गोल्ड, मोहम्मद यासिर ने सिल्वर और परवीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ12/एफ13 स्पर्धा में मनजीत ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने 838 रजा पॉइंट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। महिला शॉटपुट एफ34 इवेंट में भाग्यश्री जाधव ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने 8.19 के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
सचिन खिलारी - 15.87 मीटर (गेम्स रिकॉर्ड) - GOLD
मोहम्मद यासिर - 15.06 मीटर - Silver
परवीन - 14.94 मीटर - Bronze