खेल डेस्क : एशियन पैरा गेम्स 2026 में पहले दिन भारत ने चार गोल्ड सहित 11 मेडल जीते थे। आज 20 अक्टूबर को इन खेलों का दूसरा दिन है और भारत के एथलीट कुल 11 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। तीरंदाजी में शीतल देवी से लेकर शूटिंग में मनीष अग्रवाल तक कई नामी खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले झंडू कुमार भी आज पुरुषों की 72 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। भारत ने अबतक एशियन पैरा गेम्स 2026 में पांच गोल्ड सहित 17 मेडल जीत लिए हैं। दूसरे दिन दीप्ति जीवांजी ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।
दीप्ति जीवनजी को GOLD
एशियन पैरा गेम्स 2026 में दूसरे दिन दीप्ति जीवनजी ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। दीप्ति ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा के फाइनल में 56.36 सेकेंड में दौड़ पूरी पर गोल्ड मेडल जीता। दूसरे स्थान पर रही जापान की एथलीट ने 58.92 सेकेंड में दौड़ पूरी की।
एक और सिल्वर मेडल
आपको बता दें कि पांच मिनट के भीतर भारत ने दूसरा मेडल जीत लिया है। शूटिंग में मनीष नरवाल के बाद पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक ने सिल्वर पर निशाना साधा है। अशोक ने पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा में 192 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। यह एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का 23वां पदक है। महिला सिंगल्स क्लास-9 में बेबी सहाना ने पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। शीतल देवी गोल्ड मेडल की तरफ बढ़ गई हैं। उन्होंने महिला कंपाउंड तीरंदाजी के सेमीफाइनल में जापान की खिलाड़ी को 145-137 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।