खेल डेस्क : भारत का एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में दबदबा जारी है। मंगलवार को फाइनल में भारती महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 147 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। साथ ही महिला टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की तरफ से ओपनर शेफाली वर्मा (48 रन, 29 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) और स्मृति मंधाना (79 रन, 45 गेंद, पांच चौके, सात छक्के) ने पारी की शुरुआत करते हुए 9.6 ओवर में 99 रन बना डाले। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (नाबाद 49 रन, 22 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को 20 ओवर तीन विकेट के नुकसान पर 216 रन बना डाले। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन की पारी खेली।
69 रन पर ढेर हुई श्रीलंका महिला टीम
वहीं विशाल रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। शुरुआती छह ओवर में 43 रन पर तीन विकेट गंवा दिए और पूरी टीम रन पर सिमट गई। महिला गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। भारतीय महिला टीम की ओर से शेफाली वर्मा (3/2), दीप्ति शर्मा (6/3), श्रीयंका पाटिल (9/2) और श्री चरणी (13/2) ने विकेट लिए। इस तरह भारत महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका महिला टीम को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।