Asian Games 2026 : हारते-हारते बच गयी टीम इंडिया, 2 रन से हारा जापान

सातो जापान में एशियन गेम्स चल रहा है। आज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और जापान पुरुष क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला चल रहा था।

सातो/जापान : सातो जापान में एशियन गेम्स चल रहा है। आज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और जापान पुरुष क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला चल रहा था। भारी बारिश के बीच 20 ओवर के मैच को पांच ओवर किया गया। भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने फैसला लिया। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम पांच ओवर की बल्लेबाजी में चार विकेट गंवाकर 32 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। 

भारत ने जीता मैच, जापान ने जीता दिल

आपको बता दें कि जवाब में जापान क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में तीन विकेट गंवाकर केवल 30 ही रन बना सकी। इस तरह रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने जापान की टीम को दो रन से हराया। भले ही भारत मैच जीत लिया हो लेकिन जापान की टीम ने दिल जीत लिया। वहीं एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में श्रीलंका की टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।