Asian Games-2026 : फाइनल में पाक पस्त, इंडिया का GOLD पर निशाना

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

जापान : एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 19 रन से जीतकर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ लगातार बैक टू बैक एश‍ियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता था। 

अभिषेक और तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी

वहीं भारत की तरफ से ओपन वैभव सूयवंशी (15) और अभिषेक शर्मा (61 रन, 28 गेंद, तीन चौके, सात छक्के) ने पारी की शुरुआत की। कप्तान श्रेयस अय्यर (21) और ईशान किशन (20) रन की पारी खेली। बड़ा स्कोर खड़ा करने में तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन, 22 गेंद, तीन चौके, चार छक्के) और शिवम दुबे (27 रन, 15 गेंद, दो चौके, दो छक्के) की भूमिका ज्यादा रही। 

भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी भी की

वहीं बड़ा स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही और उसके तीन विकेट 39 रन पर गिर गए। भारत की तरफ से गेंदबाजी की बात करे तो अक्षर पटेल (29/2), वाशिंगटन सुंदर (29/1) और शिवम दुबे (33/2) ने विकेट लिए। 

भारत ने जीता 19वां गोल्ड

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। अब पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं। यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है।