विधान परिषद में हंगामा, मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में भिडंत, सभापति ने विपक्षी MLC को बाहर निकाला

बिहार विधान परिषद में आज मंगलवार को भी हंगामा हुआ। कल हए विवाद पर राजद के MLC ने सवाल उठाए। जिसके बाद पक्ष-विपक्ष के MLC में बहस हुई

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 10, 2026, 1:02:00 PM

बिहार विधान परिषद में आज मंगलवार को भी हंगामा हुआ। कल हए विवाद पर राजद के MLC ने सवाल उठाए। जिसके बाद पक्ष-विपक्ष के MLC में बहस हुई। राजद MLC बेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

हंगामे को देखते हुए सभापति ने विपक्ष के MLC को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से बाहर कर दिया। इस दौरान सभापति ने सदन में मार्शल को भी बुलाया ताकि MLC को बाहर किया जा सके।

इस दौरान अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अशोक चौधरी ने सुनील सिंह से कहा, 'तुम क्या हो।' वहीं सुनील सिंह ने बेल में आकर, 'अशोक चौधरी होश में आओ' के नारे लगाए।

राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच जमकर भिडंत हो गई और बात गाली -गलौज तक पहुंच गई। उसके बाद सभापति ने विपक्ष के सदस्यों को मार्शल आउट करने का आदेश दिया। 

दरअसल, बिहार विधान परिषद में आज की कार्यवाही में विवाद और नोंकझोंक का माहौल देखने को मिला। सदन की कार्यवाही तय समय से 15 मिनट देर से शुरू हुई। इस पर राजद के विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सभापति से सवाल किया कि आखिर देरी की वजह क्या थी। सवाल के दौरान सत्ता पक्ष केविधान पार्षद घटनाक्रम को ध्यान से देख रहे थे

इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने अपने स्थान से उठकर तंज कसा और कहा कि "मुझे मालूम है आप हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड हैं। आप बहुत जानकार व्यक्ति हैं और मैं बहुत-बहुत बेवकूफ हूं।" उन्होंने आगे पूछा कि घंटी बजाने से पहले किसी सदस्य को जगह पर बैठने की अनुमति है या नहीं।

तभी राजद के एमएलसी सुनील कुमार ने कहा कि " महोदय, 12:10 पर सदन की कार्यवाही शुरू होगी, क्या यह अनुमति है?"। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि सभापति को विशेष अधिकार हैं। इसी बहस के दौरान अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। सभापति ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि यह कोई विमर्श का विषय नहीं होना चाहिए और यदि निष्पक्षता पर सवाल उठ रहा है तो वे खेद व्यक्त करते हैं।