बिहार विधानसभा में मंगलवार को सियासी माहौल पूरी तरह गरम रहा. बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार विधानसभा पहुंचे. जैसे ही वे सदन में दाखिल हुए, एनडीए विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. सदन में भारत माता जय के नारे गूंज उठे. विधानसभा अध्यक्ष समेत कई सदस्यों ने नितिन नवीन को बधाई दी. वहीं विधान परिषद में जमकर हंगामे हुए. सदन में MLC सुनील सिंह मंत्री अशोक चौधरी पर जमकर बरसे.
हंगामे को देखते हुए सभापति ने सख्त रुख अपनाया. विपक्षी MLC को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से बाहर कर दिया गया. मार्शल को बुलाकर सदस्यों को बाहर कराया गया
उन्होंने कहा कि सत्ता के लोग हमलोग पर हावी होना चाहते हैं. बिहार में विधि व्यवस्था बिगड़ी हुई है. हमलोग सदन में इस पर चर्चा चाहते थे. सभापति ने स्वीकृति नहीं दी तो हमलोग नारेबाजी कर रहे थे. इसी बीच बिहार सरकार के एक टपोरी मंत्री ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. सदन से हमलोगों का निष्कासन हो गया. मंत्री का व्यवहार रोड छाप टपोरी की तरह था. जो ठीक नहीं था
बजट सत्र के छठे दिन भी विपक्ष का तेवर नरम नहीं पड़ा. कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक लॉ एंड ऑर्डर और महिला अपराध को लेकर सरकार पर हमलावर हो गए. सदन में नारेबाजी शुरू हो गई. पोस्टर लहराए गए. हंगामे के चलते कार्यवाही कुछ देर तक बाधित रही.