RJD नेता शक्ति सिंह यादव के आवास को चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेहद करीबी और राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी हुई है। बदमाश सवा लाख कैश और 10 कारतूस अपने साथ ले गए। मंगलवार की रात चोरों ने उनके बंद आवास को निशाना बनाया और घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

नालंदा : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेहद करीबी और राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी हुई है। बदमाश सवा लाख कैश और 10 कारतूस अपने साथ ले गए। मंगलवार की रात चोरों ने उनके बंद आवास को निशाना बनाया और घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यह घर नालंदा जिले के हिलसा शहर के एक प्रमुख वीआईपी इलाके में अन्य अधिकारियों के आवासों के ठीक बगल में स्थित है।

छठ के बाद से ही यह घर बंद था और वहां कोई सदस्य नहीं रह रहा था - हिलसा SHO चद्रभानु

हिलसा थानाध्यक्ष चद्रभानु के अनुसार, छठ के बाद से ही यह घर बंद था और वहां कोई सदस्य नहीं रह रहा था। चोरों ने मुख्य दरवाजे (मेन गेट) का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। रिपोर्ट के मुताबिक, चोर घर से 1.25 लाख रुपए नकद और 10 कारतूस चुरा ले गए हैं। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है।