तेलंगाना से तेजस्वी का सम्राट पर निशाना, कहा- 2 नंबरी सरकार और 10 नंबरी मुख्यमंत्री

बिहार में विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव कल यानी तीन नवंबर को देर शाम हैदराबाद पहुंचे। तेजस्वी ने उनके आगमन पर साथियों द्वारा दिए स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय स्वागत के लिए शुक्रिया कहा।

हैदराबाद : बिहार में विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव कल यानी तीन नवंबर को देर शाम हैदराबाद पहुंचे। तेजस्वी ने उनके आगमन पर साथियों द्वारा दिए स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय स्वागत के लिए शुक्रिया कहा। एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद अनिल यादव, पूर्व सांसद हनुमंत राव, पूर्व सांसद अंजन कुमार यादव, राजद के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव, आंध्रप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वेणूगोपाल एवं श्रीकृष्ण सदर सम्मेलन उत्सव कमेटी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

तेजस्वी ने हैदराबाद में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा

तेजस्वी यादव ने जनता को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में आज जिस तरह से हलात है उसे हम कह सकते हैं कि राज्य में दो नंबरी सरकार और 10 नंबरी मुख्यमंत्री हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध हो रहे है। 

बिहार के लोग ऐसे मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद कर सकती है - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में ऐसा कौन सा जिला नहीं है जहां रोज 100 राउंड गोलियां नहीं चलती हो। बिहार में अपराध बढ़ गया है और अपराधियों का बोलबाला है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पुलिस निर्दोष लोगों को गोलियां मार रही है। बिहार के लोग ऐसे मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद कर सकती है। तेजस्वी जमकर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर करारा हमला किया है।