पटना : पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह डॉ. शशि भूषण प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश संगठन प्रभारी (बिहार) के सानिध्य में उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। साथ ही गीत-संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठन के प्रति समर्पण से सराबोर रहा।
पार्टी का स्थापना दिवस हमारे लिए सामाजिक न्याय, सम्मान, समानता और जनसेवा के संकल्प को दोहराने का महत्वपूर्ण अवसर है
समारोह में चतुरभुज प्रसाद गुप्ता, रणजीत राजभर (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), परशुराम राजवंशी (पूर्व प्रदेश कार्डिनेटर), हरेंद्र राजभर (प्रदेश सदस्यता प्रभारी, बिहार), शशिकांत राजभर (जिला प्रभारी, बक्सर) एवं संतोष चौबे जी (प्रदेश महासचिव) सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्टी के साथी उपस्थित रहे। पार्टी का स्थापना दिवस हमारे लिए सामाजिक न्याय, सम्मान, समानता और जनसेवा के संकल्प को दोहराने का महत्वपूर्ण अवसर है।
समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं साथियों का हृदय से आभार
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार के प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि रखना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं साथियों का हृदय से आभार। आप सभी का स्नेह, सहयोग और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, हम सब मिलकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।