रेप की पुष्टि के बाद एक्शन मोड में सम्राट चौधरी, DGP और CID के ADG को किया तलब, जल्द खुलासा संभव

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा के रेप–मौत मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है।

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा के रेप–मौत मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रौशनी कुमारी और कदमकुआं थाने के दरोगा हेमंत झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दो पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर डीजीपी विनय कुमार, एडीजी, एसएसपी और पूरी SIT टीम को तलब किया है। बताया जा रहा है कि आठ दिन बीतने के बावजूद SIT किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई, जिससे गृह मंत्री खासे नाराज हैं। इस पूरे प्रकरण ने पुलिस और गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसी बीच रेप-मर्डर केस की जांच में CID की एंट्री हो चुकी है। रविवार सुबह CID की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और करीब दो घंटे तक मौके की गहन जांच-पड़ताल की। जांच के बाद टीम बिना मीडिया से बात किए वापस लौट गई। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक CID अब केस से जुड़े हर पहलू की नए सिरे से जांच कर रही है।

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने CID के एडीजी पारसनाथ और डीजीपी विनय कुमार से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली है। FSL रिपोर्ट में रेप की पुष्टि के बाद सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को पूरी छूट दी गई है। माना जा रहा है कि गृह मंत्री की बैठक के बाद जल्द ही मामले का बड़ा खुलासा हो सकता है। इस हाई-प्रोफाइल केस पर अब पूरे बिहार की नजरें CID और SIT की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
10 सितंबर 2026, 7:05 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
10 सितंबर 2026, 6:44 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
10 सितंबर 2026, 6:30 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
10 सितंबर 2026, 6:12 PM
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
10 सितंबर 2026, 5:58 PM