सम्राट चौधरी की बीजेपी मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' पर नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव...

सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की हुई बैठक को लेकर सियासत तेज है। इस मामले पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा-सीएम बीजेपी के मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं।

सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की हुई बैठक को लेकर सियासत तेज है।  इस मामले पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इसमें किसी को एतराज क्यों हैं। सीएम बीजेपी के मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं। इसपर कोई कयास लगाने में जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा-बीजेपी के मंत्रियों ने बताया है कि बैठक क्यों हुई। मेरे पास भी कल कई मंत्री आए, कई विषयों पर बातचीत हुई। सब ठीक है आगे भी ठीक रहेगा।

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा-विपक्ष के नेता को बिहार की जनता ने एक सीट कम दिया होता तो तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष नहीं होते। जिसने सीएम पद की शपथ के दिन का ऐलान कर दिया हो वो कही जा सकते हैं। जिस मामले को लेकर राजभवन जा रहे हैं, सरकार कार्रवाई कर रही है।  

हाजीपुर में हत्या पर  मंत्री श्रवण कुमार ने कहा-घटना संवेदनशील है। घटना की जांच होगी तब सच्चाई सामने आएगी। किस कारण से हत्या हुई है। पुलिस जब कड़े कदम उठाती है तो सवाल उठते हैं। पुलिस का अपराधियों में खौफ होना चाहिए। 

वहीं प्रशांत किशोर के द्वारा नौकरी बांटे जाने पर श्रवण कुमार ने कहा-उनकी बातों पर किसी को भरोसा नहीं।  2025 के चुनाव में उन्होंने कहा था नीतीश कुमार को 25 सीट आयेगा तो मैं संन्यास ले लूंगा। लेकिन अभी तक संन्यास नहीं लिया। अभी तक कितने लोगों को प्रशांत किशोर ने बेरोजगार बनाया इसकी सूची जारी करें। चुनाव में लोगों को नौकरी दी और अब उनलोगों को निकाल दिया।  

बिहार सरकार के द्वारा किसी भी जन प्रदर्शन के दौरान AK 47 या अन्य अत्याधुनिक हथियार के इस्तमेला पर रोक लगाने पर श्रवण कुमार ने कहा किसी भी आंदोला में सरकार घटना की समीक्षा करती है। समीक्षा के बाद सरकार ने यह निर्णय किया है।