CM सम्राट चौधरी भव्य धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, गया-बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिखाएंगे हरी झंडी
26 अक्टूबर 2026, 11:43 AM
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के प्रति दुर्भावना दिखाने का प्रयास करते हैं।
प्रधानमंत्री के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने को लेकर तुरंत माफी मांगे - मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने को लेकर तुरंत माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अपराध है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति इस तरह की दुर्भावना के साथ आप राजनीति कर रहे हैं।