खुले में बह रहा चीनी मिल का गंदा पानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा; PK बोले—प्रशासन आंख मूंदे बैठा है

मझौलिया पश्चिम चंपारण - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मझौलिया में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 10, 2026, 1:29:00 PM

मझौलिया पश्चिम चंपारण - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मझौलिया में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मझौलिया चीनी मिल से लगातार दूषित पानी निकालकर खुले में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दूषित पानी के कारण आसपास के गांवों और इलाकों में कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं और स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

PK ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद प्रशासन इस मामले को सुनने और समाधान करने को तैयार नहीं है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

प्रशांत किशोर ने जन सुराज की याचिका खारिज होने पर दिया बड़ा बयान, बोले – न्यायालय का काम है कि जिसके साथ अन्याय हुआ है उसकी बात सुनी जाए, नए भारत में न्यायाधीश कह रहे हैं कि आप चुनाव हार गए हैं इसलिए आप कोर्ट मत आइए

जन सुराज की याचिका खारिज होने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का मुख्य काम यह है कि जिसके साथ अन्याय हुआ है, उसकी बात सुनी जाए और उसे न्याय मिले। PK ने कहा कि आज के समय में नया भारत ऐसा बनता जा रहा है, जहां न्यायाधीश यह कह रहे हैं कि आप चुनाव हार गए हैं, इसलिए आप कोर्ट मत आइए। उन्होंने इस सोच और रवैये को न्याय की मूल भावना के खिलाफ बताया।