पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने जदयू सांसदों ने की मुलाकात, दिल्ली आवास पर हुई मुलाकात

राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली से अहम खबर है। यहां एनडीए की अहम घटक दल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से जदयू सांसदों ने मुलाकात की।

राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली से अहम खबर है। यहां एनडीए की अहम घटक दल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से जदयू सांसदों ने मुलाकात की। अहम यह कि इस मौके पर पार्टी की शिवहर से सांसद लवली आनंद अनुपस्थित रही। 

जदयू के सांसदों ने नीतीश कुमार से दिल्ली स्थित 9, सुनहरी बाग के उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों से सदन में उठाए जा रहे जनहित एवं बिहार के विकास जुडे़ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सांसदों से उनके संसदीय क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर भी विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से नीतीश कुमार को अवगत कराया।नीतीश कुमार ने सांसदों से जनहित के विषयों को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने पर जोर दिया।

इस मुलाकात को लेकर जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि यह एक औपचारिक बैठक थी, जिसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी मौजूद थे। इसलिए, हमने संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की। हम सांसदों ने उनके साथ संगठन के बारे में बात की। नीतीश कुमार ने मिलने वाले सांसदों में लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, देवेशचंद्र ठाकुर, आलोक कुमार सुमन, रामप्रीत मंडल, विजयलक्ष्मी देवी, सुनील कुमार एवं विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ उपस्थित रहे।