बीजेपी नेता विकास सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम आवास में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद विकास सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और प्रदेश के विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
दरअसल बीजेपी नेता विकास सिंह मंगलवार को सीएम आवास पहुंचे, जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उन्होंने मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में बैकुंठपुर के भाजपा नेता विकास कुमार सिंह ने मुलाकात कर सीएम को बधाई दी। इस दौरान बिहार के विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना और राज्य के बदलते स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बीजेपी नेता विकास सिंह ने राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि आगे भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार इसी तरह विकास करता रहेगा और राज्य आगे बढ़ता रहेगा।
मुलाकात के दौरान विकास सिंह ने कहा कि बिहार में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हो रहे कार्य राज्य की विकास यात्रा को नई दिशा दे रही है। उन्होंने इन प्रयासों के लिए सीएम सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बिहार के विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।