NEET Exam 2026 Cancel: नीट परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, नई तारीखें जल्द

केंद्र सरकार ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 12, 2026, 12:46:00 PM

केंद्र सरकार ने  NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर  दिया है।  परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी।  पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया है।  सरकार ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।  

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  नीट (NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामला सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।  परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। जहां 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स नीट यूजी 2026 एग्जाम में शामिल हुए थे। अब सभी कैंडिडेट्स के लिए NTA दोबारा से नीट यूजी 2026 का आयोजन करेगा, जिसकी तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि उन्हें जांच एजेंसियों से जो इनपुट मिले, उनके आधार पर पता चला कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। परीक्षा की नई तारीखें, एडमिट कार्ड का शेड्यूल आदि जल्द ही एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से बता दिया जाएगा। सरकार ने अब इस संभावित पेपर लीक की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। 

कैंडिडेट्स को बड़ी राहत देते हुए NTA ने कहा है कि नीट यूजी 2026 पहली परीक्षा यानी 3 मई को हुए एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स को दूसरे एग्जाम के लिए दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। पुराना रजिस्ट्रेशन और चुने गए एग्जाम सेंटर मान्य रहेंगे। कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। कैंडिडेट्स द्वारा पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी। 

बता दें कि राजस्थान के सीकर से नीट यूजी 2026 पेपर लीक का मामला सामने आया था। नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने अब तक 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।  मामले में कई राज्यों में छापेमारी औ पूछताछ जारी है।  SOG ने जांच के बाद स्वीकारा था कि नीट यूजी गेस पेपर से हूबहू सवाल मेन एग्जाम में आए थे।  जानकारी के मुताबिक 120 से 150 सवाल नीट एग्जाम में हूबहू आए थे, जिसमें केमिस्ट्री के 30 और बायोलॉजी के 90 तक सवाल थे। वहीं नीट परीक्षा रद्द करने के बाद एनटीए ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें। बिना पुष्टि किसी भी तरह की जानकारी पर भरोसा न करें।