कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद

भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज कारगिल दिवस के मौके पर आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदार और करीबियों को भेज सकते हैं।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 26, 2026, 12:36:00 PM

आज देश कारगिल युद्ध में शहीद हुए शूरवीरों को याद कर रहा है। कैप्टन विक्रम बत्रा से लेकर कैप्टन मनोज पांडेय समेत कई ऐसे शूरवीर योद्धाओं ने मिट्टी की हिफाजत में अपनी जान कुर्बान कर दी। 26 जुलाई 1999 वो दिन था, जब पाकिस्तानी सेना समर्थित घुसपैठियों पर विजय का ऐलान किया गया था। इसकी याद में भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वीर भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस और बलिदान से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख ने कारगिल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही उन सैनिकों को भी याद किया गया जो इस युद्ध का हिस्सा थे।

दरअसल कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत की याद नहीं है, बल्कि यह भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर भी है। इस मौके पर भारतीय सेना के शौर्य का बखान करते हुए अपनों को बधाई संदेश भेजना बिल्कुल भी न भूलें। ऐसे में आज कारगिल दिवस के मौके पर आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदार और करीबियों को भेज सकते हैं।

1.भारतीय सेना की कुर्बानी का कर्ज कभी चुका नहीं पाएंगे,

लेकिन हर 26 जुलाई उन्हें दिल से सलाम जरूर कर जाएंगे!

2.आओ झुककर सलाम करें उनको जिनके हिस्से में ये मुकाम आया

खुशनसीब है वो खून का कतरा जो देश के काम आया

3.दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत

मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी!

कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई

 4.जब-जब तिरंगा आसमान में लहराएगा,

हर शहीद का बलिदान याद आएगा,

और हर सच्चे भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर जाएगा!

5.शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मिटने वालों का यही निशां होगा|

6.मेरे शरीर से आती है वतन की मिट्टी की खुशबू, 

दुश्मन को चटाता हूं धूल, 

आसमान को भी भर लूं मुठ्ठी में, 

मैं रेगिस्तान में भी खिला दूं फूल

7.लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,

उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

8.खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,

मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,

करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,

तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है…

9.दिलों में हौसलों का तूफान लिए फिरता हूं,

मैं हिंदुस्तान हूं पानी से भी दिए जलाने का हुनर लिए फिरता हूं,

मैं भारतीय सेना हूं।