नई दिल्ली : लोकसभा में प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। अब इंडिया गठबंधन को अपने एक मजबूत सहयोगी से बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र की राष्ट्रादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से तय किया गया है कि आज यानी 28 नवंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से पूरी तरह दूरी बनाएगी। दरअसल, सांसद निलेश लंके इस बैठक में एनसीपी-एसपी का प्रतिनिधित्व करने वाले थे, लेकिन आज वे किले की सफाई अभियान के लिए तोरणा किले पर जाएंगे। इससे पहले सुप्रिया सुले बैठक में शामिल होने से मना कर चुकी थीं।
आज सुबह 11:30 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक प्रस्तावित है
दरअसल, आज सुबह 11:30 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक प्रस्तावित है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सुप्रिया सुले ने बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने कहा था कि पिता शरद पवार के हॉस्पिटल में एडमिट होने की वजह से वह मुंबई में ही रहेंगी। सुप्रिया सुले 30 नवंबर को दिल्ली आएंगी और सीधे संसद सत्र में शामिल होंगी। ऐसे में कयास लगाए गए थे कि यह इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।