दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू तख्त पटना साहिब हुए नतमस्तक

पटना : दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू आज तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब नतमस्तक हुए। जहां उन्होंने गुरु महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर अरदास की, कीर्तन श्रवण किया और गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा सहिब एवं शस्त्रों के दर्शन भी किए। इस मौके पर तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह के द्वारा उपराज्यपाल को कृपाण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानिन्त किया। इसके बाद उन्हें गुरुद्वारा गायघाट के दर्शन भी करवाए गए।

सरदार तनजीत सिंह संधू जो कि सरदार तेजा सिंह समुंद्री के परिवार से हैं - सरदार जगजोत सिंह सोही

सरदार जगजोत सिंह सोही ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सरदार तनजीत सिंह संधू जो कि सरदार तेजा सिंह समुंद्री के परिवार से हैं और उनकी कौम प्रति की गई सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना कार्यालय परिसर ही उनके नाम से बनी बिल्डिंग में बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल को तख्त साहिब में चल रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने लंगर हाल में जाकर सेवा भी की। इस मौके पर तख्त साहिब के सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह, मैनेजर पपिंदर सिंह, हरजीत सिंह, दलीप सिंह पटेल और लंगर इंर्जाज तेजिंदर सिंह बंटी भी मौजूद रहे।