नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के लिखाफ दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने की धारा 126/170 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दीपके के लिखाफ दूसरी बार प्रोवेंटिव एक्शन लिया गया है। हो सकता है कि 10:30 बजे इन्हें एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (ACM) कोर्ट में पेश कर आशुतोष रांका और सौरव दास की तरह पिछले बेल बांड की शर्त का उल्लंघन करने वाले पर कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया जाए।
दीपके को कल कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' रैली से पहले हिरासत में लिया गया था
आपको बता दें कि अभिजीत दीपके को शुक्रवार को कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' रैली से पहले हिरासत में लिया गया था। आठ दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे।
नेहा बोरा को सख्त हिदायत देकर छोड़ा
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। उन्हें 16 अक्टूबर की शाम एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा-65 के तहत औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया गया। रिहाई के बाद नेहा बोरा ने पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में रखने और आम नागरिकों के अधिकारों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने अभिजीत दीपके समेत हिरासत में लिए गए अन्य प्रदर्शनकारियों को भी रिहा करने की मांग की।