BREAKING : प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार की मौत, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

BREAKING : प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार की मौत, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jan 28, 2026, 10:12:00 AM

महाराष्ट्र के बारामती के समीप एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की प्रक्रिया में था। इस दुर्घटना में एनसीपी नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजित पवार मुंबई से चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बारामती जा रहे थे। उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक आयोजन में शामिल होना था। विमान रात करीब 8:45 बजे लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर पहले खेत में जा गिरा।

हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आग की लपटें और घना धुआं उठता साफ दिखाई दे रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भी तैनात कर दी गईं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान हादसे की वजह क्या रही। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार ने एक दिन पहले मुंबई में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था और उसके बाद पुणे जिले में आगामी जिला परिषद चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में बारामती के लिए रवाना हुए थे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।