नई दिल्ली : आगामी एक नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष यानी इंडिया गठबंधन की रैली का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी तैयारी करने जा रही है। भाजपा देशभर में पैदल यात्रा करेगी। बीजेपी अपने शीर्ष और प्रभावशाली नेताओं को मैदान में उतारेगी। एक नवंबर को देशभर में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित विपक्षी रैली के बीच बीजेपी ने देशव्यापी लामबंदी की तैयारी तेज कर दी है।
पदयात्राओं में हिस्सा लेने के लिए देशभर में केंद्रीय मंत्रियों और BJP के मुख्यमंत्रियों को तैनात किया गया है
आपको बता दें कि पदयात्राओं में हिस्सा लेने के लिए देशभर में केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को तैनात किया गया है। पदयात्रा एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। एक नवंबर को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ और असम के सीएम हिमांता बिस्वा शर्मा शिमला में पदयात्रा करेंगे। जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी देश के अलग अलग शहरों में पदयात्रा करेंगे।
2 को हैदराबाद व 5 नवंबर को हरियाणा के करनाल में पदयात्रा में शामिल होंगे अमित शाह
वहीं केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह दो नवंबर को हैदराबाद और पांच नवंबर को हरियाणा के करनाल में पदयात्रा में शामिल होंगे। एक नवंबर को सिखों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। विपक्ष के एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर दिए गए बयान के खिलाफ भाजपा ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक घेराबंदी की बड़ी तैयारी की है।