अनुष्का शर्मा के साथ फिल्मों में धमाल मचाएंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोल दिया राज

दुनिया के महान क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली क्या क्रिकेट छोड़ने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे? मैदान पर बल्ले से धमाल मचाने वाले विराट फ़िल्मी दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने खुद इसका खुलासा किया है।

दुनिया के महान क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली क्या क्रिकेट छोड़ने के बाद  बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे?  मैदान पर बल्ले से धमाल मचाने वाले विराट फ़िल्मी दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।  दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने खुद इसका खुलासा किया है। विराट कोहली के जबरदस्त मिमिक्री हुनर और एड फिल्मों के उनके अनुभव को देखते हुए राहुल द्रविड़ ने उनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बड़ा हिंट दिया है। आपको बता दें कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा खुद एक्ट्रेस है।  

दरअसल एक हालिया इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने इशारा किया कि विराट कोहली आगे चलकर फिल्मों में अपना करियर बना सकते हैं।  BBC एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में जब राहुल द्रविड़ से पूछा गया- आपकी टीम में से कौन सबसे बेहतरीन बॉलीवुड एक्टर बनेगा? इस इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे, जिन्होंने राहुल को याद दिलाया कि कई क्रिकेटर फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

फिर राहुल द्रविड़ ने जवाब दिया- सुनील गावस्कर ने एक्टिंग करने की कोशिश की। सैयद किरमानी ने भी कोशिश की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। अजय जडेजा ने भी एक फिल्म की। अच्छी बात यह है कि वो क्रिकेट से ही जुड़े रहे। 

जब राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि क्या वो कभी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाएंगे, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया-नहीं। मुझे अपनी ताकत पता है। मैं खुद को बेवकूफ नहीं बनाने वाला। हालांकि थोड़ा सोचने के बाद उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया और कहा- मुझे लगता है कि विराट दूसरे लोगों की मिमिक्री काफी अच्छी करते हैं। 

राहुल द्रविड़ ने बताया कि  विराट कोहली लोगों की बहुत अच्छी नकल उतारते हैं।  हालांकि आजकल वो ऐसा अक्सर नहीं करते, लेकिन मुझे याद है जब वो टीम में नए युवा खिलाड़ी के रूप में आए थे और हम सब सीनियर थे।  तब लोगों की नकल उतारने का उनका हुनर वाकई शानदार था।  उन्होंने ढेरों एड्स में भी काम किया है।  वो इसमें काफी हद तक एक्सपर्ट बन चुके हैं। ऐसे में विराट कोहली के जबरदस्त मिमिक्री हुनर और एड फिल्मों के उनके अनुभव को देखते हुए राहुल द्रविड़ ने उनके बॉलीवुड में आने की बात कही है।