सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना

भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने अपने नए गाने ‘साड़ी के पलट राजा’ से धमाल मचा दिया है। यह गाना रिलीज होने के साथ ही वायरल हो रहा है।

भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने अपने नए गाने  ‘साड़ी के पलट राजा’ से धमाल मचा दिया है। यह गाना रिलीज होने के साथ ही वायरल हो रहा है।  इस गाने में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है, और यही वजह है कि गाना तेजी से वायरल भी होने लगा है। गाने को भोजपुरी के गायक रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने गाया है। 

गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि ‘साड़ी के पलेट राजा’ मेरे लिए खास गीत है। इस गाने में आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा और पूरी टीम ने इसे बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। शिवानी सिंह के साथ गायन, श्याम सुंदर का संगीत और सोनू संगम के शानदार बोल ने गीत को खूबसूरत बनाया है। मुझे उम्मीद है कि भोजपुरी संगीत प्रेमी और मेरे प्रशंसक इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।

‘साड़ी के पलट राजा’ का संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल सोनू संगम ने लिखे हैं। गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है।  गाने की खासियत इसकी मधुर आवाज, आकर्षक संगीत, शानदार विजुअल्स और रितेश पांडेय-आस्था सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री है।