भोजपुरी सिनेमा में पावरस्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों भोजपुरी बवाल में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर कई दावे किए थे। अब भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह के खिलाफ खुलकर बोला है, जिससे फैन्स के बीच बहस छिड़ गई है।
बिन भय अभय पॉडकास्ट में स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और पावरस्टार को लेकर कई दावे किए। उन्होंने पवन सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा-जो अपने को स्टार बोलते हैं वो महीने के 25 दिन दारू में टुल रहते हैं। स्मृति ने कहा कि कभी उनके शोज की फुटेज आती है। कभी उनका कुछ आता है। उनकी मां के अलावा हर लड़की उनको न्यूड दिखती है।
स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी बवाल की स्टारकास्ट पर कमेंट करते हुए कहा- मुझे नहीं लगता कि उस शो के अंदर सुपरस्टार वाली क्वालिटी कोई मेटेंन कर पाया है। स्मृति सिन्हा ने कहा कि भोजपुरी बवाल में उन्हें तेज प्रताप यादव काफी पसंद आए और वो उनके अंदाज की मुरीद हो चुकी हैं।
बता दें कि भोजपुरी बवाल शो तेज प्रताप यादव और पवन सिंह समेत भोजपुरी के कई बड़े स्टार नजर आए। राजनीति से अलग तेज प्रताप यादव का ठेठ बिहारी अंदाज और निजी जिंदगी की झलक शुरुआत में किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। लेकिन फिर पारिवारिक विवादों और दुखों पर बार-बार रोना दर्शकों के लिए सिरदर्द बन गया। काजल राघवानी ने शो में एंट्री तो दमदार ली थी, लेकिन अब वो हर एपिसोड में सिर्फ 'विक्टिम कार्ड' खेलती नजर आती हैं। निरहुआ, पवन सिंह और आम्रपाली पर काम छीनने का आरोप लगाया।