ओटीटी पर धमाल, दिखेंगी बैक टू बैक फिल्में और नयी सीरीज

ओटीटी का अपना अलग ही मजा है। ओटीटी के दर्शक भी बडी संख्या में हैं। बडे और छोटे, सभी प्रकार के बैनर ओटीटी पर अपनी फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज करते हैं। इसी क्रम में इस सप्ताह ओटीटी की दुनिया में धमाल मचने वाला है।

ओटीटी का अपना अलग ही मजा है। ओटीटी के दर्शक भी बडी संख्या में हैं। बडे और छोटे, सभी प्रकार के बैनर ओटीटी पर अपनी फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज करते हैं। इसी क्रम में इस सप्ताह ओटीटी की दुनिया में धमाल मचने वाला है। दरअसल अलग अलग ओटीटी पर एक से बढकर एक फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं।

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल इसी माह ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। जबकि जैकी श्रॉफ अभिनीत फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो भी ओटीटी पर आयेगी। इसी प्रकार तमिलनाडु के सीमए थलपति विजय के अभिनय करियर की अंतिम फिल्म जन नायकन भी ओटीटी पर आने वाली है। कुल मिलाकर दस ऐसी नयी फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल जियो हॉट स्टार पर दिखेगी। फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर 134.11 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। यह 21 अगस्त को  OTT प्‍लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज होने वाली है। मनीष सैनी द्वारा निर्देशित 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' शुक्रवार 21 अगस्‍त को Zee5 पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक दादा और उसके पोते के बीच की मजेदार केमेस्ट्री पर आधारित है। वहीं रोमांटिक कॉमेडी प्यार प्रेमा कल्याणम का हिंदी डब वर्जन भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा।

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री बनने और राजनीति में एंट्री के बीच थलपति विजय की आख‍िरी फिल्‍म Jana Nayagan को भी ओटीटी पर आयेगी। फिल्म के मेकर्स ने इसे रिलीज करने का फैसला किया है। 'जन नायकन'  21 अगस्‍त से ZEE5 पर स्‍ट्रीम होगी। वहीं DC स्टूडियोज की Lanterns उनकी अब तक के सबसे बड़ी सीरीज है। यह जेम्स गन के नए DCU में तीसरी वेब सीरीज है।  'लैंटर्न्स' वेब सीरीज सोमवार 17 अगस्‍त को JioHotstar पर रिलीज हो चुकी है।