'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', एक्ट्रेस के खुलासे से मचा हड़कंप

टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर सोनारिका भदौरिया खूब चर्चित हुई है। टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी सोनारिका भदौरिया ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा सुनाया है।

टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर सोनारिका भदौरिया खूब चर्चित हुई है। इस शो के बाद घर-घर में उनको पहचान मिली। सोनारिका टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है।  

टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी सोनारिका भदौरिया ने बड़ा खुलासा  किया है। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा सुनाया है। हॉटरफ्लाई संग बातचीत में सोनारिका ने बताया कि कैसे 10 साल की उम्र में उनके साथ गंदी हरकत हुई थी। किस तरह उन्होंने बचपन में मोलेस्टेशन का सामना किया। 

अनसेफ फील करने के सवाल पर सोनारिका ने कहा-एक बार ऐसा हुआ है जब मैं काफी ज्यादा निराश फील कर रही थी। मेरा एक मुंहबोला भाई था। उस वक्त मेरी उम्र 10-11 साल थी।हम उसे राखी बांधने गए थे।  वहां पर एक रेस्टोरेंट था। राखी के बाद मेरे पेरेंट्स के साथ लंच करने गए थे।  

मैं अपने मम्मी-पापा और भाई के साथ वहां गई थी। वहां एक मैनेजर था।  वहां एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक 5 कदम का रास्ता था, जहां अंधेरा था।  वहां वो आदमी मेरे साथ-साथ चल रहा था, इसी दौरान उन 5 कदमों में ही उसने मेरी चेस्ट को दबाया।  मुझे उस वक्त कुछ समझ ही नहीं आया। 

एक्ट्रेस ने बताया-15-16 साल की होने पर जब मुझे समझ आया था कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मैंने इस बारे में अपनी मम्मी को बताया था। मेरी मम्मी ने कहा-तभी क्यों नहीं बताया था तुमने? लेकिन मुझे उस वक्त कुछ समझ ही नहीं आया था। मैं सुन्न हो गई थी। पापा को तो अभी तक इस बारे में नहीं बताया। 

बता दें कि टीवी पर 'माता पार्वती' का किरदार निभाने वाली सोनारिका भदौरिया रियल लाइफ काफी ग्लैमरस हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती है। बीते दिनों हसीना ने अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी जर्नी भी दिखाई थी।