मुंबई : बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कल यानी 19 सितंबर 2026 को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने कल एक बेटी को जन्म दिया है। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से एक बच्ची के पैरों की तस्वीर साझा करके यह खुशखबरी दी। उनकी पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म आठ सितंबर 2024 को हुआ था।
दीपिका पादुकोण को हुई बेबी गर्ल
दरअसल, 19 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले पोस्ट के साथ खुशखबरी दी है। पोस्ट में पैर के निशान के साथ कैप्शन में लिखा है कि बेबी गर्ल का स्वागत है। दीपिका ने पोस्ट के साथ नजरबट्टू की इमोजी लगाई है।
कृति-सोनम कपूर ने किया कमेंट
इस पोस्ट के अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां मिलने लगीं। कृति सेनन ने कमेंट में लिखा कि आप दोनों को बधाई। दुआ के पास अब छोटी बहन है। कितना बड़ा आशीर्वाद है। सोनम कपूर ने लिखा कि क्या शानदार सपना है। बधाई हो। हुमा कुरैशी, सोनू सूद, एमी विर्क समेत बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस कपल को दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
एक दिन पहले गई थीं सिद्धिविनायक
दीपिका पादुकोण डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले ही अपने सास-ससुर और पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने गई थीं। बप्पा का आशीर्वाद लेने के ठीक एक दिन बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी सुनाई है।