IT रेड से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, रकुल प्रीत सिंह से वाशु भगनानी तक 12 ठिकानों पर आईटी का छापा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की रेड से हड़कंप मच गया है। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) की रेड चल रही है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की रेड से हड़कंप मच गया है। मुंबई IT डिपार्टमेंट की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के शक में कई बड़े एक्ट्रेस और प्रोडक्शन हाउसेज पर रेड मारी है।  एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) की रेड चल रही है। इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई टैक्स चोरी और फिल्मों से जुड़े लेन-देन में कथित तौर पर विदेशों में धन भेजे जाने को लेकर हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर भारी रकम विदेशों में भेजी जा रही है। इसी मामले में इनकम टैक्स विभाग  जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकानों पर रेड मारी है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। 

मुंबई आईटी की अलग-अलग टीमें मुंबई स्थित कई दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ले रही हैं। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद आईटी विभाग इस वित्तीय हेराफेरी से जुड़े बड़े खुलासे कर सकती है।  

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है।  वह जल्द ही रणबीर कपूर संग रामायण में दिखाई देंगी। वहीं वासु भगनानी लंबे समय से फिल्म निर्माण से जुड़े रहे हैं और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत कई चर्चित परियोजनाएं बना चुके हैं। पैनोरमा स्टूडियोज भी फिल्म कारोबार का जाना-पहचाना नाम है और दृश्यम फ्रेंचाइजी से इसका जुड़ाव रहा है।