भोजपुरी हीरो पर भारी पड़ रहीं अक्षरा सिंह, दिखीं ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ, फोटो हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्टर और सिंगर अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री के उस धारणा को तोड़ने का काम किया, जिसमें कहा जाता था कि फीमेल एक्टर की पहचान मेल एक्टर से होती है.

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 27, 2026, 11:20:00 AM

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्टर और सिंगर अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री के उस धारणा को तोड़ने का काम किया, जिसमें कहा जाता था कि फीमेल एक्टर की पहचान मेल एक्टर से होती है. अक्षरा ने इस ट्रेंड को बदल दिया और इसलिए समय – समय पर वे अपनी उपलब्धियों के साथ सुर्ख़ियों में रहती हैं. 

अक्षरा सिंह आज फिर एक बार सुर्खियाँ बटोर रही हैं और इस बार वजह है बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ उनकी खास तस्वीर। अक्षरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो शेयर करते हुए लिखा— “व्हेन खिलाड़ी मीट्स मृगनैनी … और कहानी अभी बाकी है, सरप्राइज लोडिंग अक्षय कुमार सर... बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

तस्वीर में अक्षरा ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट और कैप में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और स्माइल ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। क्या यह किसी फिल्म का इशारा है? या फिर कोई म्यूजिक वीडियो? या फिर बड़ा ब्रांड कोलैब? अक्षरा ने सस्पेंस बरकरार रखा है।

दिलचस्प बात यह है कि अक्षरा सिंह अब उन चुनिंदा सितारों में शामिल हो गई हैं, जो अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ नजर आ चुकी हैं। इससे पहले वे पुष्पा फेम साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्टेज शेयर कर चुकी हैं. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के आमिर खान का इंटरव्यू कर चुकी हैं. साउथ के अन्य सुपर स्टार विजय देवरकोंडा के साथ उनकी फिल्म प्रमोशन का हिस्सा रह चुकी हैं. 

और अब अक्षय कुमार के साथ उनकी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि वे क्षेत्रीय सिनेमा से निकलकर पैन-इंडिया पहचान बना रही हैं। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि अक्षरा जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं। क्या भोजपुरी की ‘मृगनयनी’ अब बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने जा रही हैं? फिलहाल फैंस को उस “बड़े सरप्राइज” का इंतजार है, जिसकी झलक अक्षरा ने दे दी है। कहानी वाकई अभी बाकी है!