पेद्दी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण को अलग-अलग खेल मैदानों में दमदार अंदाज में देखा जा रहा है।टॉलीवुड स्टार राम चरण इन दिनों धूम मचा रहे हैं और उनकी फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने इसे शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है, जिसमें राम चरण को खेल के मैदानों में अलग-अलग अवतार में दिखाया गया है। फिल्म 4 जून को रिलीज हुई और आते ही पहले दिन अपनी कमाई से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। राम चरण की पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।फिल्म मेकर्स के मुताबिक, राम चरण, जाह्नवी कपूर और दिव्येंदू शर्मा स्टारर इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 135.36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसी के साथ पेद्दी ने अपनी ओपनिंग कमाई के दम पर पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।इसके अलावा, पेद्दी साल 2026 की भारत में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 236.63 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की थी।