झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही

आज झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र अपने चौथे दिन में प्रवेश कर गया। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए जाने की संभावना है। इसके अलावा, विधि-व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में लगभग एक घंटे तक विशेष चर्चा होगी।

आज कार्य संचालन के नियम 110 के तहत निम्नलिखित विश्वविद्यालय विधेयकों को विधानसभा द्वारा वापस लिया जाएगा:

  • सीवी रमण ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023

  • आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023

  • जैन विश्वविद्यालय विधेयक, 2023

  • शाईन नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023

वहीं, झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन संशोधन विधेयक, 2025 को सदन में पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा।

सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 7,721.25 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया था। इस बजट पर वाद-विवाद के बाद सदन ने ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया।