CM हेमंत सोरेन से मिले स्वामी भवेशानंद, कृषि मेले में शामिल होने का दिया निमंत्रण

CM हेमंत सोरेन से मिले स्वामी भवेशानंद, कृषि मेले में शामिल होने का दिया निमंत्रण

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 18, 2026, 4:53:00 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी (रांची) के स्वामी भवेशानंद ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान स्वामी भवेशानंद ने रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मुख्यमंत्री को गेतलसूद, रांची में 26 और 27 फरवरी को प्रस्तावित कृषि मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया। बताया गया कि यह कृषि मेला किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें आधुनिक तकनीक और कृषि विकास से संबंधित जानकारियां साझा की जाएंगी।